Tuesday, October 20th, 2026

अक्षय कुमार 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार



बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अब अपनी अगली? फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि 18 मार्च को अयोध्या पहुंच कर राम जन्मभूमि से फिल्म ‘राम सेतु’ का मुहूर्त शॉट करेंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव प्रोड्यूसर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ अक्षय कुमार 18 मार्च को अयोध्या पहुंचेंगे और वहीं पर राम जन्मभूमि से फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया जाएगा। अक्षय फिलहाल मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। वहां से लौटने के बाद वह जल्द इस प्रोजेक्ट के काम में लग सकते हैं। अगले कुछ महीनों में कई शेड्यूल में फिल्म को शूट किया जा सकता है। फिल्म की टीम शूटिंग शुरू करने के लिए सुरक्षा के विभिन्न प्रोटोकॉल को ध्यान में रख कर आगे की योजना बना रही है। यात्रा के दौरान कई प्रकार के हेल्थ चेकअप और कई दिर्शानिदेर्शों का ध्यान रखा जाएगा। फिल्म के 80 फीसदी हिस्सों की शूटिंग मुंबई में पूरी की जाएगी। खबरों की मानें तो फिल्म के मुहूर्त शॉट को अयोध्या में फिल्माने का आइडिया चंद्रप्रकाश ने दिया था। चंद्रप्रकाश का मानना है कि प्रभु राम की जन्मभूमि से ‘राम सेतु’ के सफर की शुरूआत करने से बेहतर और क्या हो सकता है।  अक्षय इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। उनका उनका लुक और किरदार कई नेशनल-इंटरनेशनल प्रोफेशनल आर्कियोलॉजिस्ट से प्रेरित है। फिल्म को लेकर अक्षय कहते हैं, राम सेतु पीढ़ियों के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच का सेतु है।" फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय